विधान पार्षद एवं महापौर ने किया अल्पसंख्यक छात्रावास का निरीक्षण
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान कटिहार आगमन पर कटिहार शहर के वार्ड नंबर 42 शरीफगंज स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास का भ्रमण करेंगे। इसको लेकर कटिहार नगर निगम के द्वारा लगातार अल्पसंख्यक छात्रावास का रंग रोनक सौंदर्यकरण के साथ साथ छात्रावास के आसपास के सड़क नाला ,साफ़ सफाई, स्ट्रीट लाइट का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इसको लेकर आज विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं महापौर उषा देवी अग्रवाल के द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास एवं उनके आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ने साफ सफाई से लेकर स्थानीय लोगों को निगम द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को विशेष रुप से पदाधिकारियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का पदाधिकारीयों को दिशा निर्देश दी। वहीं विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने अल्पसंख्यक छात्रावास में बिहार के मुख्यमंत्री जी के आगमन पर उनके स्वागत व्यवस्था संबंध के में पदाधिकारियों के साथ विभिन्न तरह से सुझाव साझा किया गया। इस मौके पर उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, निगम पार्षद जास्मीन खातून, कनिय अभियंता अजय सिंह, स्वक्षता प्रभारी कैलाश चौधरी एवं अन्य नगर निगम के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
