October 6, 2026

कड़ाके की ठंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चौक चौराहों पर अलाव जलाने की मांग।

Read Time:1 Minute, 21 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड के चैतावनी के बाद जिला प्रशासन कटिहार के द्वारा सभी निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों में आगामी 17 जनवरी एवं 18 जनवरी को वर्ग 1 से वर्ग 8 तक के बच्चों का छुट्टी की घोषणा की है ।वही इस ठंड के मद्देनजर जिले के कई प्रखंडों एव पंचायत में स्थानीय प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते हुए क्षेत्र में मौजूद चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करावाई है । जबकि बारसोई नपं सहित प्रखंड के अन्य चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नगण्य है । इसी कड़ाके की ठंडी को देखते हुए जदयू नेता रौशन अग्रवाल ने जिला प्रशासन का ध्यान केंद्रित करते हुए चिन्हित चौंक चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सहित नगर पंचायत क्षेत्र में अस्थाई रैन बसेरा बनवाने का मांग किया है ताकि गरिब असहाय और राहगीरों को इसका लाभ मिल सके ।

Previous post नवाबगंज में प्रतियोगी छात्रों के लिए आधुनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, 19 जनवरी से संचालन शुरू
Next post करनिया गाँव में बाबा अलाउद्दीन के मजार पर लगा सालाना उर्स अकीदतमंद लोगों ने किया चादर पोश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial