July 20, 2026

अनुमंडलीय अस्पताल में लु आइसोलेशन बेड बनकर तैयार ।

Read Time:1 Minute, 28 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी )

मनिहारी प्रखंड में हीट वेव से प्रभावितों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल में लू आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।अब लू से प्रभावित लोगों को समुचित इलाज मिल सकेगा।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पर्याप्त दवा एवं अन्य सामग्रियों के साथ चिकित्सक एवं एएनएम को प्रतिनियुक्त किया गया है प्रचंड गर्मी के कारण लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। अनुमंडल अस्पताल के वरीय चिकित्सक ब्रजेश नंदन के अनुसार मनिहारी के लगभग सभी स्वास्थ्य केंद्र हीटवेव को लेकर अलर्ट मोड में है ।डॉक्टर ब्रजेश नंदन ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी को भी अचानक बुखार हो, पसीना नही आए और लूज मोशन हो तो वे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अनुमंडल अस्पताल में ६ आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बैड तैयार है।

Previous post भीषण गर्मी में भू जल स्तर नीचे उतरने से नगर क्षेत्र में पेयजल का गहराया संकट ।
Next post मनिहारी के विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने पढ़ा अलविदा जुमा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial