October 14, 2026

बलरामपुर प्रखंड के कई बड़ा सड़क जर्जर, कई जगह सड़क पर बने बड़े बड़े गढ्ढे।

Read Time:2 Minute, 10 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बलरामपुर प्रखंड के कई मुख्य सड़क जर्जर है, जिससे रोजाना लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन करने को मजबूर हैं,सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल से सड़क कुछ ही दिनों में खराब हो जाता है, फिर सड़क को मरम्मत की जाता है तो घटिया सामग्री से,कुछ ही समय में सड़क जैसा का तैसा हो जाता है,,और ग्रामीण सालो भर वही जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर होते हैं,आज हम आपको तीन मुख्य सड़क की बदहाली दिखा रहे हैं,पहला है, सिहांगांव से लछौर भूररी तक ये लगभग 7 किलो मीटर लंबी सड़क है, लेकिन चिकनी शाह टोला, सिहांगांव आदि कई जगह बड़े बड़े गढ्ढे बन गया है जहां लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन करते हैं,दूसरी सड़क जयपूरा से पोराबाडी तक 5 km लंबी है,, इस सड़क का हाल वही जर्जर है,,और तीसरा सड़क तेलता से मलिकपुर हाट तक 14 km लंबी है, इस सड़क पर कई जगह बड़े बड़े गड्ढे मिल जाएंगे, खास कर मलिकपुर हाट, लोहागरा, hajiyar, आदि कई जगह बड़े बड़े गड्ढे देखने को मिल जाएगा,उक्त तीनों सड़क पर हज़ारों लोगों का आवागमन है जो कई पंचायत के लोग प्रखंड मुख्यालय और बंगाल जाने का मुख्य सड़क है,,लेकिन लोग रोजाना काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए आवागमन करने को मजबूर हैं। इस संबंध में जदयू नेता रौशन अग्रवाल से पुछने पर बताया कि जनहित में सड़कों का मरम्मती जरूरी है और उक्त मामला को विभाग के पदाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।

Previous post पैक्स चुनाव को लेकर आखिरी दिन रहा गहमागहमी
Next post गुप्त सूचना के आधार पर 7.125 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial