May 24, 2026

कटिहार में बीपीएससी उत्तीर्ण प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित

Read Time:2 Minute, 26 Second

पदस्थापन नहीं हुआ तो करेंगे राज्यव्यापी आंदोलन

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार जिले के हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित एवं उत्तीर्ण प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया।जिनका अब तक विद्यालय में पदस्थापन नहीं हुआ है। बैठक में सभी चयनित अभ्यर्थियों ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लेकर सरकार के उदासीन रवैये पर नाराजगी जताई।बैठक का मूल उद्देश्य था कि प्रधान शिक्षकों के विद्यालय आवंटन और योगदान की प्रक्रिया को अविलंब पूर्ण करने हेतु सामूहिक रणनीति बनाना, ताकि योग्य शिक्षकों को समय पर शिक्षा व्यवस्था में समुचित भूमिका निभाने का अवसर मिले और राज्य की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो।बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी चयनित प्रधान शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर, उनका पदस्थापन एवं योगदान सुनिश्चित नहीं किया गया।तो सभी चयनित प्रधान शिक्षक राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होंगे।इस आंदोलन का स्वरूप शांतिपूर्ण किन्तु प्रभावी होगा, और इसकी शुरुआत जिला स्तर पर विरोध मार्च, ज्ञापन, प्रेस वार्ता, तथा सोशल मीडिया अभियान से की जाएगी, जो धीरे-धीरे पूरे राज्य में व्यापक रूप से फैलेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जरूरत पड़ी तो शिक्षा विभाग के समक्ष प्रदर्शन व घेराव जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

Previous post कुर्सेला पुलिस ने अवैध खनन कर ले जा रहे बालू लदे ट्रेक्टर को किया जप्त।
Next post मुख्य पार्षद लाखो यादव ने किया केयर आस्क फाउंडेशन के सिलाई सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं के स्वावलंबन की दिशा में उठाया सराहनीय कदम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial