April 6, 2026

मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित ।

Read Time:2 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे भारतवर्ष में “मेरी माटी मेरा देश ” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कर्म में पूर्व निर्धारित कार्यकर्म के अनुसार कटिहार रेलमंडल में भी अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके तहत कटिहार रेल मंडल के 75 रेलवे स्टेशनों से अमृत वाटिका निर्माण हेतु वीर शहीदों की मिट्टी लेकर अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से कटिहार की एक युवा टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई। कटिहार जंक्शन पर कटिहार रेल डिवीजन के डीआरएम सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे बड़ी संख्या में रेल कर्मी ,महिला और पुरुष रेलकर्मी शामिल हुए। डीआरएम श्री कुमार ने बताया की देशभक्ति की जज्बे से उत्प्रोत रेल कर्मियों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक रेल मंडल के 75 स्टेशनों से ले गए वीर सपूतों के घर की मिट्टी को अमृत कलश में भरकर अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली रवाना किया गया। जिसके पूर्व डीआरएम सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलश लेकर पूरा रेल परिसर का भ्रमण किया। वही इस दौरान महिलाओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा था। इस मौके पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम चौधरी विजय कुमार , सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार, सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा, सीनियर कमांडेंट आरपीएफ कमल सिंह, सीनियर डीएमई अमरनाथ झा , डीसीएम अमिताभ मिश्रा ,चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर उमाशंकर सहित सभी रेल अधिकारि , यूनियन प्रथिनिधिगण आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Previous post कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बने तारिक अनवर ।
Next post विधान पार्षद व मुख्य पार्षद ने कांवरियों के लिए सेवा शिविर का किया उद्घाटन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial