April 5, 2026

कानूनी जागरूकता को लेकर चलंत लोक अदालत का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

पटना उच्च न्यायलय के निर्देश पर आज कोढ़ा अंचल में चलंत लोक अदालत की टीम के द्वारा लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इसमें निलाम पत्र वाद, बिजली विवाद, नामांतरण एवं अन्य सुलहनीय वादों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया इस कार्यक्रम में फलका, समेली , बरारी, कुर्सेला एवं कोढ़ा को केन्द्रीयकृत कर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस चलंत लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी के रूप में श्री बलराम सिंह सेवानिवृत जिला जज, श्री शिवसागर शर्मा अधिवक्ता पटना उच्च न्यायलय पटना, श्री डॉ रघुवंश मिश्र समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार झा कार्यालय प्रधान जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार उपस्थित थे,इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा प्रशिक्षु प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार का सहयोग साराहनिय रहा एव PLV दुर्गेश कुमार, मनखुश मिश्रा, नीरज कुमार ठाकुर प्रधान सिंह कुशवाहा आदि शामिल रहे।

Previous post हत्यारोपी ने न्यायालय मे किया आत्मसमर्पण ।
Next post भाजपा का डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान जोरों पर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial