मुखिया संघ ने सौंपा ज्ञापन, 31 अगस्त तक करेंगे कार्य का बहिष्कार।
अशोक यादव (डडंखोरा)
बिहार राज्य मुखिया महासंघ के आह्वान पर पूरे बिहार में 18 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक सभी मुखिया हड़ताल के साथ-साथ कार्य का बहिष्कार करेंगे। इसको लेकर डंडखोरा प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार मंडल के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली को ज्ञापन सौंपा। मुखिया संघ के अध्यक्ष निरंजन मंडल ने बताया कि 19 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल एवं का बहिष्कार किया गया है उन्होंने बताया की मुख्य मांगे ग्राम पंचायत को 73वां संविधान संशोधन के प्रदत 29 अधिकारों को पूर्ण रूपेण ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। ग्राम सभा द्वारा पारित निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। ग्राम सभा से चयनित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए ग्राम सभा में अनावश्यक सरकारी हस्तक्षेप बंद किया जाए। मुख्यमंत्री सोलर योजना लाइट को पुनः ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। पंचायत सरकार भवन निर्माण में एल ऐ ई ओ असफल साबित हो चुकी है इसे फिर से ग्राम पंचायतो को जिम्मा दिया जाए। नल जल योजना का पूरा कार्य बाधित है इसे पीएचईडी से हटा कर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति को दिया जाए। पंचायत में बंद पड़े कबीर अंत्येष्टि योजना को चालू किया जाए। मुखिया उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य के मानदेय बढ़ाया जाए। इस मौके पर मुखिया आलोक चौहान, पार्वती हेंब्रम, नीलम देवी, नौशाबा खातून, बिमला देवी मौजूद थे।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
