April 6, 2026

कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया कायम-लोक अदालत में 2009 मामलों का हुआ सफलतापूर्वक निष्पादन

Read Time:4 Minute, 27 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश के आलोक में शनिवार को न्यायालय प्रांगण में इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत्त उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर प्रभारी प्रधान जिला जज सह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार मिश्रा,एडीजे द्विजेंद्र तिवारी,एसडीपीओ अविनाश कुमार, सचिव डीएलएसए सचिव कमलेश सिंह देवू सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीयो ने संयुक्त रूप से किया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2009 मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया गया। बैंक,बीएसएनल और ट्रैफिक चालान के 150 मामले सहित कुल 1126 मामलों का निष्पादन हुआ। जिससे कुल 4 करोड़ 90 लाख 48 हजार 724 सेटलमेंट राशि प्राप्त हुए। वही आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आपराधिक वाद 225 केस, मापतोल के 6 केस, बिजली के 37 केस एवं रेलवे के सर्वाधिक 610 मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया गया। जिससे कुल 10,48,500 सेटलमेंट राशि तय हुए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रणवीर सिंह के निर्देश पर मामलों के निष्पादन के लिए सब डिवीजन बारसोई, रेलवे सहित कुल पन्द्रह बेंच बनाए गए थे। लोक अदालत को लेकर सुबह से ही पक्षकारों की न्यायालय परिसर में अच्छी भीड़ रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देवु ने पक्षकारों को मामले के निष्पादन में कोई परेशानी ना हो इसके लिए पूछताछ केंद्र, पानी एवं सुरक्षा, एम्बुलेंस आदि की पूरी व्यवस्था की गई थी। वही आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत अपने पिछले रिकॉर्ड से भी इसबार आगे रहा। जिसके सफलता के लिए डीएलएसए सचिव श्री देवू ने सभी को धन्यवाद दिया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान प्रभारी जिला जज सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप कुमार मिश्रा अपने टीम के साथ समय-समय पर बैंचो का निरीक्षण कर रहे थे जिससे कि पक्षकार को उनके मामले के निष्पादन में किसी तरह की दिक्कत न हो। वही आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में एडीजे द्विजेंद्र तिवारी,अखिलेश पांडे, संजय कुमार, सब जज मनीष कुमार,कुलदीप श्रीवास्तव,एसडीजेएम कविता कुमारी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी रेलवे मजिस्ट्रेट राहुल दत्ता, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी वसुंधरा प्रकाश , मोनिका मेहता,मोनिका कुमारी,रिंकेश कुमार,अजीत कुमार शर्मा,नारायण ठाकुर , प्रिती कुमारी सहित अन्य न्यायिक दंडाधिकारी के साथ सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी,लोक अदालत के सहायक आशीष कुमार झा,विजय कुमार, कुलदीप सिंहा, नवीन कुमार,अजीत कुमार,अनिल कुमार,सिंटू कुमार,मुकेश, संतोष सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी व पैनल अधिवक्ता, पीएलवी आदि उपस्थित थे।

Previous post प्राथमिक विद्यालय सिकटिया के शत प्रतिशत छात्र छात्राएं स्कूल ड्रेस में विधालय आते हैं
Next post ड्राइवरों की 10 सूत्री मांगों को लेकर कुरसेला में बैठक, कार्यालय का हुआ उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial