कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।मामलों के निष्पादन के लिए कुल 15 बेंचों का गठन किया
(प्रवीण कुमार|कटिहार)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर शनिवार को कटिहार व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में समझौते के आधार पर सुलह योग्य मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने जिले के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोक अदालत ऐसा मंच है जहां सिर्फआपसी समझौते के आधार पर वर्षों से लंबित मुकदमों का तत्काल समाधान संभव है। जो पूरी तरह से निःशुल्क है।उन्होंने कहा कि इस तरह का अवसर बार-बार नहीं मिलता, इसलिए अधिक से अधिक लोग लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने मामलों का निपटारा कराएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कमलेश सिंह देउ ने जानकारी देते हुए बताया कि मामलों के निष्पादन के लिए कुल 15 बेंचों का गठन किया गया है। इनमें एक बेंच बारसोई अनुमंडल न्यायालय तथा एक बेंच रेलवे न्यायालय में भी स्थापित की गई है।लोक अदालत में दीवानी,फौजदारी, पारिवारिक विवाद,मोटर दुर्घटना दावा (क्लेम), बिजली,राजस्व सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। इससे लोगों को त्वरित न्याय मिलने के साथ समय और धन दोनों की बचत होगी।जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस मेगा लोक अदालत का लाभ उठाएं और लंबित मामलों को आपसी सहमति से समाप्त करवा ले।
More Stories
10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक...
अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने...
कटिहार में थाना पर उपद्रव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया हथियार बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस...
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
