आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का किया वितरण ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गुरुवार को कुपोषित एवं अतिकुपोषित से बचाव को लेकर पोषाहार दिया गया। इस क्रम में रामपुर पंचायत अंतर्गत पोखरिया कालीगंज गांव आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 059 और आंगनवाड़ी केंद्र 058 में कुपोषण से बचाव को लेकर पोषाहार का वितरण किया गया। मौके पर बताया गया कि आईसीडीएस तहत आंगनवाड़ी केंद्र में लाभुकों के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया। जिसमें गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को चावल, दाल, सोयाबीन व मसाला आदि का वितरण किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 058 का निरीक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि सुखा राशन वितरण किया जा रहा है इस निमित निरीक्षण किया गया और सेविकाओं को निर्देशित किया कि आधार वेरीफाइड लाभार्थी का कराये। सेविकाओं को कहा गया कि अधिक से अधिक लाभार्थियों का आधार वेरीफाइड कर उन्हें सुखा राशन का लाभ दें। टोटल लाभार्थी केंद्र मे 54 है। जिसमें 38 लाभार्थी वेरीफाइड है जिसके बीच वितरण किया गया। शेष बचे लाभार्थी का सेविका आधार वेरीफाइड कर लेगें उन्हें लाभ दिया जाएगा। कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिये उचित पोषाहार का सेवन जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का सेवन स्वस्थ शिशु के जन्म के लिये जरूरी है। गर्भावस्था व जन्म के बाद के शुरुआती दो वर्ष बच्चों के मस्तिष्क सहित अन्य अंगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। बच्चों के समुचित विकास के लिए नियमित आहार में विटामिन, कैल्सियम, आयरन, वसा व कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों की उचित मात्रा का होना बेहद आवश्यक है। इस मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका समेत पोषक क्षेत्र के लाभार्थी मौजूद रहे
