June 17, 2026

बाल विवाह की सूचना पर नाबालिगों की शादी रुकवाई

Read Time:1 Minute, 59 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में गुरुवार को बाल विवाह की सूचना मिलने पर राहत संस्था एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़का-लड़की की शादी रुकवा दी।मिली जानकारी के अनुसार राहत संस्था की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भवानी कुमारी को वार्ड 5 स्थित कुर्सेला बस्ती निवासी कुशो साहनी के यहां बाल विवाह होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने चाइल्ड लाइन एवं कुरसेला पुलिस को अवगत कराया।मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि शादी की तैयारी चल रही थी। दोनों पक्षों को बुलाकर जब आधार कार्ड की जांच की गई तो लड़के की जन्मतिथि वर्ष 2008 तथा लड़की की जन्मतिथि वर्ष 2012 पाई गई, जिससे दोनों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई।इसके बाद टीम ने दोनों अभिभावकों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानून की जानकारी दी। अभिभावकों से लिखित शपथ पत्र भरवाया गया तथा शपथ दिलाई गई कि जब तक दोनों बालिग नहीं होंगे, उनका विवाह नहीं कराया जाएगा।कार्रवाई के बाद दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की किया जाएगा।

Previous post विशेष अभियान में आठ शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Next post मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रही एक छात्रा की सड़क हादसे हुई मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial