गणतंत्र दिवस पर मनिहारी में राजनीतिक दलों ने भी तिरंगे के साथ एकता का संदेश दिया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा फहराकर एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। सामूहिक आयोजन में देश की अखंडता और विकास में योगदान का संकल्प लिया गया। तिरंगे के प्रति उत्साह और जोश देखने लायक था। मिली जानकारी के अनुसार जदयू के नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर,राजद प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने अपने अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया और राष्ट्र को एक सुत्र में बांधने का संकल्प लिया।इस अवसर पर एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, जदयू नेता मंजय साह, सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल, राजेश रजक, जयप्रकाश यादव, शेख साजिद, अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
