रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा निकालने से पूर्व प्रशासन का अनुमति आवश्यक — थाना अध्यक्ष
अशोक यादव (डडंखोरा)
रामनवमी एवं चैती दुर्गापूजा त्यौहार को लेकर थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव के अध्यक्षता में थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमरअब्दाली, प्रखंड प्रमुख शुभम कुमार, जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में थाना अध्यक्ष ने कहा कि रामनवमी एवं दुर्गा पूजा त्यौहार आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। रामनवमी को लेकर निकाली जाने वाली शोभायात्रा पर विशेष चर्चा की गई । उपस्थित ग्रामीणों ने रामनवमी त्योहार के अवसर पर शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन से सहयोग की अपील की। प्रशासन द्वारा धार्मिक शोभा यात्रा निकालने से पूर्व थाना को इनकी जानकारी दें। प्रशासन के अनुमति के बाद ही शोभायात्रा निकाला जाए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व ,हुड़दंग मचाने वाले लोगों एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखें तथा ऐसे शरारती तत्वों की जानकारी प्राप्त होती है तो इनकी सूचना स्थानीय थाना को अवश्य करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि रामनवमी त्योहार में सभी श्रद्धालु शोभायात्रा के पूर्व रूट चार्ट जरूर तैयार करें और उनकी पूरी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दें। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से यहां पर त्योहार के अवसर पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना और सामाजिक कार्य नहीं हुआ है । सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के त्यौहार में सहयोग देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मनाते आ रहे हैं । इस मौके पर मुखिया निरंजन कुमार मंडल, आलोक कुमार चौहान ,सरपंच संजीव कुमार, जगदीश प्रसाद महतो , पंचायत समिति हवदेवी , सरपंच प्रतिनिधि दिनेश कुमार मंडल , पैक्स अध्यक्ष हीरालाल भाजपा, प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल, उप मुखिया मनोज कुमार मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुरुषोत्तम प्रसाद वर्मा, जदयूू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल, रूबी खान, शेख रशीद सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल कुमार विश्वास, मनोज कुमार प्रसाद , मोहम्मद अकबर शिवधारी केवट ,घनश्याम मंडल, इजहार खान मंजय कुमार झा, मिथिलेश कुमार, विकास कुमार , कमल विश्वास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
