October 6, 2026

अंचला पदाधिकारी के आदेश पर दियारा में नापी हुई शुरू किसानों में खुशी के लहर।

Read Time:2 Minute, 29 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के कोसी संगम दियारा में दबंग के द्वारा किसानों के जमीन पर वर्षो से कब्जा था। जिसे अंचलाधिकारी अनुपम के आदेश पर अंचल अमीन के द्वारा जमीन नापी कराकर किसानों को भूमि चिन्हित कर दखल दिलवाया जा रहा है। जिसको लेकर चार दिनों से जमीन नापी कार्य चल रहा है। बताते चले की स्थानीय विधायक विजय सिंह को पत्थर टोला, महेशपुर, नवाबगंज तथा अन्य गांव के किसानों ने विधायक को समस्या से अवगत कराया था कि दबंगों द्वारा जबरन भूमि कब्जा किए हुए हैं तथा जोत आवाद नहीं करने देता है। वहीं किसानों की समस्या को लेकर बरारी विधायक विजय सिंह, सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार, अंचला धिकारी सुश्रीअनुपम, कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डूकुमार, दलबल के साथ किसानों के साथ जमीन का अवलोकन किया था, और कहा था कि किसानों को जमीन नापी कर दखल दिलवाया जाएगा। विधायक विजय सिंह के पहल पर लगभग 4 दिनों से कोसी संगम दियारा पर जमीन नापी कर किसानों को जमीन दखल करवाया जा रहा है। जिससे किसानों में खुशी का माहौल देखा गया है। वही सभी किसानों ने खुशी जारी करते हुए बताया कि विजय सिंह के पहल से तथा अंचला पदाधिकारी के अर्थक प्रयास से आज हम लोगो जमीन नापी कर दखल दिलाया जा रहा है। इस बाबत अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम में बताया कि किसानों की जमीन को लेकर दियारा में लगातार अंचल अमीन के द्वारा नापी कराया जा रहा है।सभी किसानो की जमीनों को नापी कराकर चिन्हित कर विधिवत कब्जा दिलाया जाएगा। वही इस मौके पर जद यू विमल मंडल, भाजपा नेता मिलन मंडल, , उपमुख पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल आदि दर्जनों किसान मौजूद थे।

Previous post आशा कर्मी दूर जाकर  डोर टू डोर जाकर फाइलेरिया रोगियों की करें पहचान।
Next post दो तस्कर को 15 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial