April 5, 2026

दहेज उत्पीड़न मामले में एक गिरफ्तार, पुलिस अनुसंधान जारी ।

Read Time:1 Minute, 55 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहरी प्रखंड क्षेत्र की बौलिया पंचायत की वार्ड संख्या ग्यारह निवासी संगीता देवी ने थाना में अवेदन देकर पति द्वारा मारपीट करने सहित दहेज मांगने का मामला दर्ज करायी है। मनिहरी थाना में महिला की शिकायत के आलोक में प्राथमिकी संख्या 144/23 दर्ज कर ली गयी है।थाने में दिए अपनी शिकायत पत्र में पीड़िता ने कहा है कि उनकी शादी माहे सिघिंया (रोसड़ा) निवासी विकास यादव के साथ हुयी है। बताया है कि शादी के बाद दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके मनिहरी बौलिया में रह रही है। सोमवार रात को उसका पति बौलिया पहुंचर उसके साथ मारपीट करने लगा।चाकूबाजी में उसकी माता पिता भी जख्मी हुए है। आरोपी विकास यादव ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी करता है।वह व्यवसायिक वाहन खरीदने के लिए कमाए रुपये पत्नी के पास भेज दिये थे। लेकिन पत्नी रुपये सहित जेवर लेकर मायके चली आयी। सोमवार को ससुराल बौलिया पहुंचकर पत्नी से पुनः रोसड़ा ले जाने आया तो महिला(पत्नी) सहित उसका पूरा परिवार मारपीट पर ऊतारू हो गया। फिलहाल मनिहरी थाना पुलिस आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया मे जुटने के साथ मामले की अनुसंधान मे जूट गयी है।पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

Previous post महापौर ने 3 करोड़ 73 लाख रुपए की कई योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
Next post सड़क हादसे में खलासी की मौत,ट्रक ड्राइवर घायल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial