October 6, 2026

सड़क हादसे में एक की मौत एक जख्मी।

Read Time:2 Minute, 15 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

शनिवार को सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। मृत व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सद्दान 26 वर्ष साकिन सिकटीया पंचायत बैरिया थाना आजमनगर के रूप में हुई है। दूसरा व्यक्ति तस्कीन साकिन सिकटीया जख्मी रूप से घायल अवस्था में प्राणपुर पुलिस ने इलाज हेतु सदरअस्पताल कटिहार ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर परिजनों ने पहुंचकर बिलख बिलख कर रो पड़े। मृतक की मां अंजुम ने बताया कि मुझे एक ही बेटा था। अल्लाह का हम क्या बिगाड़े थे कि हमसे मेरा संतान छीन लिया।बार बार बेहोश होते हुए मां ने एक ही बात कह रही थी अल्लाह हमारा संतान को क्यों छीन लिया। मृतक के पिता नूरुह घटनास्थल पर नहीं पहुंचे तथा अपने परिजनों को शव को घर लाने को कहा। परिजनों ने बाइक में शव को चढ़ा कर घर ले गया। मृतक के फर भाई मोहम्मद नोमान ने बताया कि दोनों चचेरा भाई था महम्मुद चौक कटिहार में एक साथ चाय पीने के बाद बाइक पर सवार दोनों घर के लिए रवाना हुआ था।दोनों ओके नर्सिंग होम कटिहार में पार्टनर था। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि सड़क पर मृत पड़ा हुआ है। घटना कैसे हुआ इसका पता नहीं चल सका। किसी ने देखा तक नहीं। जिस स्थान पर घटना हुई है वहां एक पेड़ से टकराने का निशान पड़ा हुआ है।

Previous post राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों ने ली निष्पक्षता की शपथ।
Next post 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में फहराय झंडा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial