मानसून की पहली बौछार में कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता की खुली पोल ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
जगह जगह रेनकटिंग की वजह से धसा बोल्डर।
मनिहारी में ग्रामीणों ने कार्य की गुणवत्ता पर उठाये सवाल। शिकायत की कि कटावरोधी कार्य जन सापेक्ष न होकर धन सापेक्ष बनकर रह गया है। पिछले दिनों नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी अपने सहयोगियों एवं उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार के साथ गांधीटोला से बाघमारा घाट तक हो रहे बाढ़ कटावरोधी कार्य का मौके पर मुआयना किया था।उन्होने भी चल रहे कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता के प्रति ग्रामीणों की चिंता को वाजिव बताया था। ग्रामीण प्रीतम पासवान, दीपक कुमार ने शिकायत की कि गांधीटोला के पास गंगाकिनारे कटावरोधी कार्य सुस्त गति से चल रही है। पूर्व के वर्षों में सौ करोड़ की लागत से हुए कटावरोधी कार्य में लायी गयी पुराने पत्थर को फिर से संवेदक द्वारा उपयोग में लाने कि शिकायत की ।कहा कि अभी पहली बारिश मे ही बोल्डर पीचिंग का जगह जगह धसना, जाली टुटकर वोल्डर बाहर ढ़हने ,से गुणवत्ता का दावा स्वमेव खोखला है।ग्रामीणों ने निर्धारित बजन से कम वजनी पत्थर कटावरोधी कार्य मे लाने व निर्धारित मानको की अनदेखी से कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता के प्रति चिंता जतायी है।गांधीटोला घाट पर कटावरोधी कार्य करा रहे कनीय अभियंता प्रमोद कुमार ने भी माना कि जगह जगह रेनकट के कारण ,बिछाये गये पत्थर धंस गया है ,जिसे दुरुस्त कराया जा रहा है।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
