दिलावरपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कटिहार (प्रवीण कुमार)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार द्वारा प्रत्येक सप्ताह विभिन्न पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को मनिहारी प्रखंड के दिलारपुर पंचायत भवन में नालसा की महिला पीड़ितों, यौन उत्पीड़न, अन्य अपराध से पीड़ित महिलाओं के लिए मुआवजा योजना -2018 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि आशुतोष कुमार सिंह ने किया। संचालन पैनल अधिवक्ता दिनेश पासवान ने किया। सह संचालन राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम ने किया। जागरूकता कार्यक्रम में राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम ने महिलाओं को पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस योजना के लाभ आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता शर्तों के बारे में विस्तार से बताया। डॉक्टर फरजाना ने आम लोगों को जागरूक करते हुए महिला पीड़ितों एवं महिला यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं के लिए मुआवजा योजना-2018 के संबंध में विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता दिनेश पासवान ने नालसा की महिला पीड़ितों यौन उत्पीड़न अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं के लिए मुआवजा 2018 के संबंध में विस्तार से चर्चा किया। पैनल अधिवक्ता दिनेश पासवान ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पीड़ितों को हर तरह की सुविधा एवं सेवा दिया जाता है। इस अवसर पर राहत संस्था के विधिक सलाहकार प्रवीण कुमार झा ने कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के द्वारा दिलारपुर पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र को के लोगों को महिला पीड़ितों यौन उत्पीड़न एवं अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं के लिए मुआवजा योजना 2018 के संबंध में जानकारी प्राप्त हुआ है। इस तरह का आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के लोग कानून से संबंधित जानकारी मिला। इस अवसर पर राहत संस्था के प्रोजेक्ट प्रबंधक निहाल अख्तर, किशनगंज के जिला कोऑर्डिनेटर विपिन बिहारी, दिलारपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कुंदन कुमार पासवान, पीएलभी प्रेम रंजन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भाग लिया। जिला विधि सेवा प्राधिकार कटिहार के पारा विधिक स्वयं सेवक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
