April 5, 2026

कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान व जन आशीर्वाद रैली का आयोजन

Read Time:2 Minute, 6 Second

Reporting by:- हिमांशु शुक्ला

विधानसभा दरियाबाद से निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करने वाले व जनता के हमेशा दुख सुख में साथ देने वाले विधायक सतीश शर्मा को दोबारा पार्टी द्वारा टिकट दिया गया l यह सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं के मन में हर्षोल्लास उठा और सभी कार्यकर्ताओं ने सतीश शर्मा को विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की खुशी में उनको केंद्रीय कार्यालय भिटरिया में फूल माला अर्पण किए व सतीश शर्मा ने भी जनता का आशीर्वाद लिया और उनके द्वारा बताया जा रहा है कि वह पिछली बार की तरह इस बार भी पार्टी के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए – मैं हमेशा निस्वार्थ भाव से खड़ा रहा हूं वह खड़ा रहूंगा उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई किसी पार्टी विशेष की लड़ाई नहीं है मैंने जो ठाना है वह करके दिखाया है और दिखाएंगे इसे संदर्भ में सतीश शर्मा द्वारा जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया l, जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता का आशीर्वाद लेने का निर्णय लिया है यह जन आशीर्वाद रैली सुबह 9:30 बजे से सूरजपुर स्थान से होते हुए बीकापुर ,बरेला, दरियाबाद चौराहा , नवाबगंज होते हुए खजूरी, कोटवा सड़क होते हुए दोपहर करीब 2:00 बजे मऊ भैरवनाथ मंदिर पर संपन्न किया जाएगा उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए विधानसभा क्षेत्र वासियों से आग्रह किया l

Previous post वर्चुअल प्रचार का जोर मोबाइल लैपटॉप की बिक्री बढ़ी दावेदारों व नेताओं के घर पर तैयार हो रहा सेटअप झंडा बिल्ला वाले कारोबारी मायूस
Next post 6 फरवरी तक शिक्षण संस्थान बंद ओनलाइन चलेगी क्लास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial