अपने मांगों को लेकर पंच सरपंच संघ ने दिया धरना।
अशोक यादव (डडंखोरा)
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के आह्वावान पर प्रखंड स्तरीय राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय डंडखोरा के प्रांगण में प्रखंड क्षेत्र के सरपंच उपसरपंच एवं पंच ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली को 11 सूत्री मांग पत्र सोपा। जिसमेंं मुख्य मांगे सरपंच को मजिस्ट्रेट का पावर निर्गत कर ग्राम कचहरियों मेंं अभिलंब पुलिस, चौकीदार एवं प्रहरी स्थाई नियुक्ति कर हथकड़ी एवं विकासात्ममक कार्यों की जांच सहित सुविधा संपन्न बनाया जाए ।न्यायालय का पूर्ण सहयोग सुनिश्चित कराया जाए। ग्राम कचहरी न्यायपीठ को वार्ड या पंचायत स्तर के विकासात्मक कार्यों की समीक्षा एवं जांच कर एन ओ सी निर्गत करने का अधिकार दिया जाए। ष्टम वित्त आयोग की राशि सभी ग्राम कचहरी स्तर पर निर्गत कराया जाए। लगातार ग्राम कचहरियों के प्रतिनिधियों की हत्या मारपीट एवं झूठे मुकदमों में अंकुश लगाने हेतु उच्च स्तरीय जांच के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाई जाए ।पंचायत स्तर पर किसी भी तरह का आम जनता से जुड़े प्रमाण पत्र में सरपंच पंच का अनुशंसा एवं निर्गत आदि हेतु नियमावली में संशोधन सहित अनिवार्य किया जाए। ग्राम कचहरी सरपंच उप सरपंच पंच को सुरक्षा प्रदान किया जाए ।इच्छुक प्रतिनिधियों को शस्त्र का लाइसेंस दिया जाए । पंच सरपंच संघ को सरकारी मान्यता प्रदान कर पंचायत, प्रखंड ,जिला व राज्य स्तर पर अधिकारी पुलिस पदाधिकारी द्वारा पूर्ण सहयोग सुनिश्चित कराया जाए। सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार मंडल ने बताया कि समय सीमा के अंदर सरकार द्वारा इन मांगोंं पर विचार नहींं किया तो आगे आंदोलन चलाया जाएगा । उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती को मिथरवा चंपारण से न्याय यात्रा प्रारंभ कर सभी जिले का भ्रमण करते हुए मुख्यालय पहुंचकर सामूहिक त्यागपत्र देने को बाध्यय होंगे। इस मौके पर सरपंच जगदीश प्रसाद महतो, संजीव कुमार मंडल, दिनेश कुमार मंडल ,माला कमल उपसरपंच कमल लाल विश्वास, गीता देवी ,निरंजन मंडल ,प्रकाश चंद्र मंडल ,वार्ड पंच देवनारायण साह, कामिनी देवी, बेबी देवी, योगेंद्र यादव,मोहम्मद अनवर, मोहम्मद कलाम, लता देवी, रविंद्र कुमार रजक, पटवारी हेंब्रम, दिलीप कुमार मंडल, मीना देवी ,सुशीला देवी ,अमृता देवी, कैलाश मंडल गणेश शर्मा, हुस्न आरा ,ताज खान डोमन लाल उरांव, रंभा देवी ,आरती देवी ,संमा प्रवीण सहित सरपंच उपसरपंच सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
