April 5, 2026

नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल

Read Time:1 Minute, 45 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी स्थानीय प्रशासन द्वारा मनिहारी 14 घाट समूह के विभिन्न घाटों पर अवैध रूप से संचालित नावों पर सख्त निगरानी रखी गई। एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह एवं एसडीपीओ बिनोद कुमार ने संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।बताया गया कि बंदोबस्ती अवधि समाप्त होने के बाद बिना परवाना नाव परिचालन पर रोक लगा दी गई है। नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए दंडाधिकारी के रूप में राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान, राजस्वकर्मी सदानंद मंडल तथा सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। प्रशासन की सख्ती के चलते नावें बंद रहीं, जिससे खासकर महिलाएं और बच्चे तेज धूप व गर्म हवा में एक घाट से दूसरे घाट तक भटकते नजर आए।एसडीएम ने बताया कि बंदोबस्ती प्रक्रिया जारी है और निर्धारित राशि जमा होने के बाद औपबंधिक परवाना निर्गत किया जाएगा, तभी नियमित नाव परिचालन शुरू हो सकेगा। यात्री फेरी सेवा बहाल करने की दिशा में भी पहल जारी है।

Previous post माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
Next post विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial