April 5, 2026

इद और रामनवमी को लेकर बारसोई थाना में हुई शांति समिति की वैठक।

Read Time:1 Minute, 33 Second

(डेस्क|बारसोई)

आगामी इद और रामनवमी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों के साथ बारसोई थाना प्रांगण में थाना अध्यक्ष उमेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस दौरान उक्त दोनों पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह दोनों पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न करा लिया जाएगा । इस अवसर पर माले नेता सीमा यादव, उप मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, वार्ड पार्षद दिपक चन्द्र दास, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुलाल चन्द्र साह, मो० सलमान राजेश पासवान तिलक साह, लोजपा नेता सागर साह, जदयू नेता अब्दुल गनी, अफरोज आलम,मामून रसीद, राजेन ठाकुर, राजद नेता मो० मुनहससर ,माले नेता शिवकुमार यादव, सोनू यादव, समाजसेवी शंकर साह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post सांसद के उठाये बाढ़ एवं कटाव से लुप्त हुए गांवों के पुनर्वास के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने दिया जवाब
Next post त्रिमुहानी गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial