April 6, 2026

पेंशनभोगी विभिन्न तरीकों से ऑफलाइन ऑनलाइन वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते

Read Time:3 Minute, 27 Second

Reporting by एन सी वर्मा ब्यूरोचीफ

भीड़ व भागम भाग से बचे,वयोवृद्ध जनो के लिए कई विकल्प है,पेंशनभोगी विभिन्न तरीकों से वार्षिक जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकता है, जिसे आमतौर पर जीवन प्रमाणपत्र के रूप में जाना जाता है। आप अपने कोषागार कार्यालय मे ,बैंक याडाकघर में जाकर जीवन प्रमाण पत्र को जमा करासकते हैं, इसके अलावा आप ऑनलाइन तरीके से भी अपनाजीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन तरीके से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के तरीके के बारे में। पेंशनभोगीजीवन प्रमाण पोर्टल (https://jeevanpramaan.gov.in/) का उपयोग करके अपना जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। पेंशनभोगीको पोर्टल से जीवन प्रमाण एप डाउनलोड करना होगा।इसके अलावा, एक पेंशनभोगी को अपनी उंगलियोंके निशान जमा करने के लिए एक यूआईडीएआई-अनिवार्य उपकरण की जरूरत भी पड़ती है। फिंगरप्रिंट डिवाइस को ओटीजी केबल के जरिए मोबाइलफोन से जोड़ा जा सकता है।|एकबार मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जाने और अनिवार्य फिंगरप्रिंट डिवाइस प्राप्त करने के बाद, पेंशनभोगी को ऐप पर पंजीकरण करनाहोगा। रजिस्ट्रेशन के लिए पेंशनभोगी का आधार नंबर,मोबाइलनंबर और ईमेल आईडी का उपलब्ध होना जरूरी है।पेंशनभोगी के मोबाइल नंबर को आधार नंबर से लिंक करना अनिवार्य नहीं है। आप ऐप पर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके डिजिटली अपनाजीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आपबैंकिंग अलाइंस की डोर स्टेप सुविधा, बैंक या डाकघर जाकरजीवन प्रमाण पत्र जमा करना, संबंधित अधिकारी के जरिए औरपोस्ट मैन के जरिए भी अपना जीवनप्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।हर साल 1 नवंबर से 30 नवंबरके बीच, सरकारी पेंशनभोगियों को अपनी पेंशन जारीरखने के लिए वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होता है। वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबरहै। 80 वर्ष या उससे अधिक आयुके पेंशनभोगी 1 अक्टूबर से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकतेहैं।इस प्रकार, इन पेंशनभोगियों को अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए दो महीने का समय मिलता है। पेंशन और पेंशनभोगीकल्याण विभाग ने 20 सितंबर, 2021 कोएक कार्यालय ज्ञापन जारी किया था , इसके अलावा आप बैंकिंग अलाइंस कीडोर स्टेप सुविधा, बैंक या डाकघर जाकरजीवन प्रमाणपत्र जमा करना, संबंधित अधिकारी के जरिए और पोस्ट मैन के जरिए भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

Previous post यूपी टीईटी का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा हुई रद्द, एसटीएफ जाच जारी
Next post ठग गिरोह को बंगलुरू से किया गया गिरफ्तार, जालसाजो ने की थी दो हजार करोड़ की ठगी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial