पेपर लीक होने से लाखो अभ्यार्थियों के चहेरे पर मायूसी
Reporting by अनुज तिवारी
कानपुर – उत्तरप्रदेश में शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा आज 28 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमे इसकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन सतर्कता के बावजूद UPTET का पेपर लीक हो गया। जिसके बाद तत्काल सभी परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया गया। आपको बता दे मथुरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद समेत पूर्वी उत्तरप्रदेश के कई व्हाट्सएप ग्रुप पर ये पेपर लीक हुआ जिसके बाद पूरे पेपर को कैंसिल किया गया। एसटीएफ ने इस मामले में कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। परीक्षा के लिए अभ्यार्थियों को अब फिर से फीस नहीं देनी होगी। इस परीक्षा को लेकर प्रदेश भर में कुल 4309 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कुल 21 लाख 65 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले थे। सोचने वाली बात है कि इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद पेपर लीक कैसे हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही शिक्षकों को भर्ती किए जाने का आदेश दिया था लेकिन इस तरह से परीक्षाओं में देरी के चलते सरकार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है।
More Stories
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पिपरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर-दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
डेस्क | हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के पिपरा गांव वार्ड-08 में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में...
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, गांव में मातम
फलका (मो0 काजु ) पोठिया थाना क्षेत्र में एसएच-77 पर नरहिया पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर...
