पांच लीटर शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना अंतर्गत कालसर पोखरटोल गांव में हसनगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को पांच लीटर चुलाय शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर फकीर चंद उरांव पिता रामनारायण उरांव को कालसर पोखरटोल गांव से पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ने कहा कि उक्त शराब कारोबारी पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेर कर पकड़ा गया। पुलिस ने शराबबंदी अभियान तहत उक्त शराब तस्कर को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीने व बेचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
