October 6, 2026

दो तस्कर को 15 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:2 Minute, 2 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

डंडखोरा पुलिस के द्वारा अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दो विभिन्न जगहों से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वाशय गांव से भमरैली की ओर देसी शराब लेकर आने वाला है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एएसआई शशि कुमार दल बल के साथ स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति के द्वारा बोरा में कुछ सामान लेकर आ रहा है। संदेह होने पर पुलिस बल के सहयोग से तलाशी ली गई। उक्त बोर से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। तस्कर की पहचान 28 वर्षीय उत्तम कुमार शर्मा पिता विनोद शर्मा भमरैली गांव निवासी के रूप में हुई है। वही द्वाशय से पीपड़ा की ओर जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति चादर ओढ़ कर हाथ में गैलन लेकर जा रहा था। उसे पुलिस बल के द्वारा रोक कर तलाशी ली गई। तलाशी लेने के क्रम में गैलन से 5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। शराब तस्कर की पहचान कंधरपैली गांव निवासी 58 वर्षीय राजेंद्र सदा पिता स्वर्गीय पोदार सदा के रुप में हुआ है। दोनों तस्करों को मेडिकल जांच कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

Previous post अंचला पदाधिकारी के आदेश पर दियारा में नापी हुई शुरू किसानों में खुशी के लहर।
Next post मनिहारी में फोकानिया और मौलवी की परीक्षा शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial