October 6, 2026

88 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 22 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए बारसोई पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 88 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार के नेतृत्व में गठित टिम के द्वारा यह कारवाई को अंजाम दिया गया है।‌ इस संबंध में एएसआई चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम मनोहारी होकर तस्कर शराब का खैप ला रहे हैं जिसपर कारवाई करते हुए एक टोटो से करीब 88 लीटर शराब के साथ तस्कर अर्जुन मंडल पिता रामविलास मंडल घर रघुनाथपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य मामले में ग्राम जलकुमर से करीब 16 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर अमित दत्ता पिता निमाई दत्ता को गिरफ्तार किया गया । आगे बताया कि इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की कारवाई कि जा रही है ।

Previous post गोगा बील झील के विकास को नई दिशा देगा सीएम का आगमन: पूर्व उपमुख्यमंत्री।
Next post कटिहार न्याय सदन में बाल विवाह पर रोक विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial