पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाने से दुपहिया चालकों में हड़कंप मचा
Reporting by नितिन जौहरी/वी के रस्तोगी
जनपद में यातायात चेकिंग माह को लेकर शनिवार को सघन वाहन चेंकिंग अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस ने बिना मानक के चलने वाले करीब चार दर्जन वाहनों का चालान कर जुर्माना लगाया। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा सिधौली के महमूदाबाद चौराहे के सामने मुख्य सड़क पर सिधौली कोतवाली उप निरीक्षक सोमवीर सिंह उपनिरीक्षक मानिक राम वर्मा तथा हेड कांस्टेबल शाहिद द्वारा योजना बद्ध तरीके से संयुक्त टीम बनाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना मानक के वाहन चलाने वाले चालकों को सबक सिखाया तथा उनपर आर्थिक जुर्माना लगाया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लगभग 25 दो पहिया और चार पहिया 10 वाहनों को पकड़ा। जिनके चालकों द्वारा बगैर मानक पूरा किये वाहन चलाया जा रहा था। किसी के पास डीएल नहीं था तो किसी के वाहन के कागजात पूरे नहीं थे। इस दौरान पुलिस ने इन वाहन चालकों से चालान काट जुर्माना भी वसूला। पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाने से दुपहिया चालकों में हड़कंप मचा रहा। कई वाहन चालक पुलिस के अभियान को देख दूसरे रास्ते से निकल भागने लगे और पुलिस इसके बाद चार पहिया वाहनों पर भी चेकिंग अभियान शुरू किया!
More Stories
10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा के प्रधानाध्यापक ने विधायक से इंटरमिडिएट में सीट बढ़ाने की मांग किया
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित 10+2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैंदा में इंटरमीडिएट की नामांकन...
उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर में समारोह आयोजित कर उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कांता मुरादपुर विद्यालय में एक...
अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जब्त, पुलिस कर रही कार्रवाई
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव स्थित 12 नंबर ठोकर के पास पुलिस ने...
कटिहार में थाना पर उपद्रव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, छीना गया हथियार बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में 04 अप्रैल 2026 को हुई घटना के मामले में पुलिस...
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
