April 5, 2026

मुखिया पुत्र की हत्या मामले पर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ।

Read Time:1 Minute, 52 Second

संजय कुमार (कोढ़ा )

कटिहार पुलिस को मिली फिर बड़ी सफलता सगे भाई और चचेरे भाई ने मिल कर कर दी थी अपने भाई की निर्मम हत्या एसपी जितेंद्र कुमार ने इस मामले को लेकर किया बड़ा खुलासा,हत्या के खुले कई राज एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी । पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बीते 28अप्रैल 2023को रात दो बजे बिनोदपुर पंचायत के मुखिया पुत्र मोहम्मद सलीम की निर्मम तरीके से हत्या कर दि गई थी, जिस में मुखिया पति हारून रशीद द्वारा रौतारा थाना में लिखित आवेदन देकर कुल दस लोगों के अभियुक्त बनाया गया था।कटिहार पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।उक्त टीम के द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन किया गया।घटना का पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन करते हुए पता चला कि मुहम्मद सलीम की हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उनके अपने सगे भाई और चचेरे भाई द्वारा ही मुखिया पुत्र मोहम्मद सलीम की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

Previous post अमृत भारत योजना के तहत बारसोई स्टेशन के रिडेवलपमेंट कार्य का हुआ शिलान्यास।
Next post गंगा समग्र काढ़ागोला घाट समिति के द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम जारी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial