April 5, 2026

पुलिस ने पीछा कर मवेशियों से लदे ट्रक को किया बरामद कानपुर के तीन तस्कर गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 9 Second

कैमूर जिले की मोहनिया पुलिस ने मवेशियों से लदे ट्रक को बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीनों तस्कर उत्तर प्रदेश के कानपुर से संबंधित है। इनके द्वारा ट्रक में मवेशी लोड कर ऊपर छज्जा बनाकर कोहरे से ढक दिया गया था। ताकि पुलिस को संदेह नहीं हो। जैसे ही ट्रक बिहार के मोहनिया उत्पाद समेकित पोस्ट पर पहुंचे उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने वाहन को जांच के लिए रोका । इसी बीच ट्रक चालक बैरियर को तोड़ते हुए आगे की तरफ भाग निकला। जिससे पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ा । तीनों तस्करों की पहचान दिलशाद कुरेशी , सरताज कुरैशी और कमर आलम गांव चंदापुर थाना भोजपुर कानपुर के बताए जा रहे हैं।

Previous post पूर्णिया में लगेंगे म्यूजिकल फाउंटेन पर्यावरण मंत्री ने की घोषणा ।
Next post हेडलाइंस पब्लिक24 @11
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial