October 14, 2026

सरस्वती पूजा और शबे बरात पर्व को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Read Time:1 Minute, 18 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर कुरसेला थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा और शबे बरात पर्व को लेकर पुलिस ने रविवार को भारी पुलिस बल की संख्या में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था कायम किया। कुरसेला थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न चौक चौराहे, मोहल्ला , अयोध्यागंज बाजार होते हुए फ्लैग मार्च किया। इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों तथा हुरदंगियों करने वालों पर नजर रखा जा रहा है। इस फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी, सुनील कुमार,अनिल कुमार,सहित गस्ती दल और भारी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे।

Previous post पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया
Next post मनिहारी अस्पताल से 2880 वाइल एंटी रेबीज वैक्सीन चोरी, कर्मचारी पर आरोप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial