July 22, 2026

अनुमंडल अस्पताल में कुपोषण पुनर्वास केंद्र की तैयारी जोरों पर ।

Read Time:1 Minute, 53 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल परिसर मे पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र की स्थापना जिला प्रशासन के निर्देशानुसार वरीय चिकित्सक ब्रजेश नंदन के मार्गदर्शन मे किये जाने की तैयारी अब अंतिम चरण मे है।चिकित्साक श्री नंदन के अनुसार पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र बनकर तैयार है।ए एन एम की नियुक्ति की जा चुकी है। डायटिशन एवं अन्य आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।डॉ० नंदन ने जानकारी दी कि पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र में एक वर्ष से पांच वर्ष तक के कुपोषण के शिकार बच्चों को रखा जाता है।यहां कुपोषित बच्चों की उनकी मां के साथ रहने की सुविधा सहित खेलने के साधन भी मुहैया करायी जाती है। पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र मे दाखिल बच्चों के साथ केन्द्र मे रह रही माताओं को भोजन के साथ निर्धारित राशि भी देय है। पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र के संचालन की तैयारी मे अस्पताल प्रबंधक खुश्बू कुमारी, लेखापाल रजनीश कुमार, प्रधान लिपिक अमित कुमार, जुटे हुए हैं। पोषण पुनर्वास केन्द्र की स्थापना होने से सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों के कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए वरदान से कम नहीं है।

Previous post प्राथमिक शिक्षकों का प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना ।
Next post मनिहारी गंगा कटान में 550 मीटर कटावरोधी कार्य अत्यावश्यक – बिधायक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial