October 14, 2026

गोगाबील झील क्षेत्र में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा की तैयारी तेज

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के गोगाबील झील क्षेत्र में अगले हफ्ते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित प्रगति यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह बिहार एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन ने पूर्व सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी संग कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों संग योजना की समीक्षा की और यात्रा को सफल बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी के जिला एवं स्थानीय पदाधिकारी, जिनमें महानगर अध्यक्ष अमित शाह, प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, बलराम पोद्दार,मंजय साह, मिथुन कुमार,राजेश रजक,शिवजी यादव , विनायक पांडेय, अंबिका सिंह, शिवानंद सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Previous post अधिवक्ता का निधन पर न्यायालय में शोक सभा आयोजित
Next post मनिहारी एसडीओ ने जरूरतमंदों के बीच वितरित किए 75 कंबल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial