April 15, 2026

राजस्थान सरकार की बैक टू वर्क योजना की हो रही है चारों और तारीफ ।

Read Time:1 Minute, 17 Second

राजस्थान सरकार पारिवारिक हालात के कारण नौकरी छोड़ने वाले महिलाओं के लिए विशेष योजना लाइ है। *बैक टू वर्क* नाम की इस योजना के तहत 3 साल में 15000 महिलाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य है। सरकारी बयान में कहा गया है कि शादी के बाद घर परिवार संभालने और अन्य कारणों से कामकाजी महिलाओं को कई बार नौकरी छोड़नी पड़ती है। इन महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से दोबारा नौकरी दिलाने या work-from-home का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा ।इस योजना में अगले 3 साल में 15000 महिलाओं को निजी क्षेत्र के सहयोग से फिर से नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के मुताबिक विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा और हिंसा से पीड़ित महिलाओं को इस में प्राथमिकता दी जाएगी। और जो महिलाएं कार्यस्थल पर जाने में सक्षम नहीं होंगी उन्हें work-from-home का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा ।

Previous post सड़क के अभाव में आज भी मरीज को खटिया पर टांग कर ले जाते हैं इलाज को
Next post प्रेमी की हत्या करवाने जा रही प्रेमिका गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial