कदवा में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत मुख्यालय तक संस्थान के प्रभारी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कदवा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मंटू रविदास, डाक बंगला में वीडियो मुर्शीद आलम, कदवा थाना में थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां०पंकज कुमार सिंह,प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर पूर्व मुखिया सह स्वतंत्रता सेनानी विष्णु सिंह के पुत्र सुमंत कुमार सिंह, भोगांव पंचायत भवन में मुखिया राजकुमारी एवं पेक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष शिव शंकर भगत, जदयू कार्यालय एवं भर्री पैक्स गोदाम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिशिया में प्रधानाध्यापिका शबनम जमील,आनंदी मध्य विद्यालय में कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा कुमारी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। प्रखंड कार्यालय, डाक बंगला, दुर्गागंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में झंडातोलन समारोह में स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि, बीसीएम सुनील कुमार,पूर्व प्रमुख रवि साह, वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन बिहारी साह, समाजसेवी पिंटू यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि तथा गण्यमान्य व्यक्ति ने भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया।
More Stories
जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
मनोरंजन साह (बारसोई) जमीन विवाद में 65 वर्षीय कालो देवी की मौत से बारसोई प्रखंड की बासगांव पंचायत अंतर्गत नंदाल...
दुर्गा पूजा को लेकर बारसोई पुलिस अलर्ट, असमाजिक तत्व पर रहेगी नजर
मनोरंजन साह ( बारसोई) बारसोई दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बारसोई थाना परिसर...
तिनकौड़िया पूरब टोला विद्यालय में मनाया गया आरटीआई दिवस
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में सोमवार को सूचना का अधिकार (आरटीआई) के 21 वर्ष...
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर 67-मनिहारी (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में...
16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
मो0 काजु ( फलका) रोजी-रोटी के लिए पुणे निकले युवक की मौत की आशंका से बरेटा गांव में मातम पसर...
पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
मो0 काजु ( फलका ) पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर...
