April 5, 2026

राजद मनाएगा बाबरी मस्जिद का शहादत दिवस जगदानंद ने सभी पार्टी नेताओं को किया आमंत्रित

Read Time:1 Minute, 17 Second

राष्ट्रीय जनता दल 6 दिसंबर सोमवार को बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाएगा ।पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बाबरी मस्जिद शहादत दिवस का आयोजन किया जाएगा उसी दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी । इन आयोजनों की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे । पार्टी के तमाम नेताओं को उसके लिए आमंत्रित किया गया है। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचे को गिरा दिया गया था । इसके बाद से इस तारीख को विभिन्न संस्था एवं संगठनों की ओर से बाबरी मस्जिद शहादत दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से जब इस मामले में फैसला आ गया उसके बाद पहली बार राजद की ओर से इस आयोजन इस बार किया जा रहा है । जानकारों का माने तो इस आयोजन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल अपने विरोधियों के निशाने पर आ सकता है।

Previous post वैशाली में शराब पीने से 3 लोगों की मौत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ।
Next post धर्म रक्षा निधि समर्पण पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial