April 5, 2026

रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन ने अपना 13 वाँ अधिष्ठापन समारोह आर्य नगर कानपुर स्थित गैंजेस क्लब में आयोजित किया

Read Time:4 Minute, 30 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

कानपुर—रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन ने अपना 13 वाँ अधिष्ठापन समारोह आर्य नगर कानपुर स्थित गैंजेस क्लब में आयोजित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब कानपुर ग्रीन के नये अध्यक्ष रोटेरियन अमित अग्रवाल व सचिव रोटेरियन दीप चन्द्र अग्रवाल व उनके बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर ने पुराने अध्यक्ष व सचिव से कालर एक्सचेंज करके पदभार ग्रहण किया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कानपुर के सांसद सत्यदेव पचौरी व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष चन्द्र रिषी, पूर्व मंडलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र शुक्ला व वरिष्ठ हद्वय रोग विशेषज्ञ डा० रोटेरियन राकेश वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके पंखुड़ी अग्रवाल ने गणेश वन्दना में मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर की। सांसद सत्यदेव पचौरी ने रोटरी द्वारा किये गये कार्यों की भूरि भूरि प्रंशसा की व जहाँ आवश्यक हो वहां सेवा कार्यों में मदद देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रोटरी की ही तरह समाज के आखिरी व्यक्ति की भी सेवा करने के लिये दृढ़ संकल्पित है। वही रोटेरियन सरिता सोनी व उनकी पुत्री विदिशा सोनी ने युगल नृत्य प्रस्तुति दी। रश्मी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ठ अतिथि चन्द्र रिषी ने रोटरी द्वारा पोलियो उन्मूलन के लिए किये गये भागीरथ प्रयासों की जानकारी दी पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन दिनेश चन्द्र शुक्ल ने रोटरी फांउडेशन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी साथ ही रोटेरियन की संख्या बढ़ाने पर भी बल दिया ताकी बड़ी संख्या में जरूरतमंदों की मदद की जा सके। वरिष्ठ चिकित्सक डा० राकेश वर्मा ने अध्यक्ष अमित अग्रवाल की प्रशंसा करते हुये उनके नेतृत्व में एक मेगा स्वास्थ शिविर गरीब जनता के लिये लगाने का आश्वासन दिया जिसमें सभी जाँचें भी पूर्णतयाः निशुल्क की जायेंगी।रोटरी क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अमित अग्रवाल ने कहा कि वह अपने तन मन व धन के साथ सेवा कार्यों के प्रति समर्पित रहेगें व रोटरी व समाज को आगे बढ़ाने के लिये कार्य करेगें हम अपने बच्चों खासकर बालिकाओं को शुद्ध पेयजल रोजगार परक शिक्षा व स्कूलों में गर्ल्स टायलेट की व्यवस्था कराकर देगें। सचिव रोटेरियन दीप चन्द अग्रवाल ने बताया कि क्लब द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं को 20 साइकिल प्रदान करी गयी ताकि बालिकाओं को स्कूल जाने में दिक्कत नहीं हो व समय की बचत हो ।इस अवसर पर रोटेरियन कमलेश गर्ग,रोटेरियन सुमित शर्मा,रोटेरियन रीना जखोदिया व रोटेरियन सुनील कुमार शर्मा को क्लब में नये सदस्यों के रूप में रोटरी पिन पहनाकर सम्मलित किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष अमित अग्रवाल,सचिव दीपचन्द्र अग्रवाल,प्रथम महिला रश्मी अग्रवाल,रो०विनोद रिषी,रो० नन्हे बापू गुप्ता,रो० स्याम बाबू गुप्ता,रो०मुकेश गुप्ता,रो० बजरंग जिंदल, कैलाश अग्रवाल प्रीती रीना पंखुड़ी व सरिता आदि लोग मौजूद रही।

Previous post रामलीला मंच ने विधायक मोहम्मद हसन रूमी का रामलीला कमेटी द्वारा सम्मान
Next post दिसम्बर तक 5 लाख सदस्यता पूर्ण करने का लक्ष्य
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial