July 22, 2026

राजद के प्रदेश नेतृत्व में समरेंद्र कुणाल को मिला महासचिव की जिम्मेदारी

Read Time:2 Minute, 36 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का नई कमिटी का गठन की नई सूची जारी किया है जिसमें कटिहार से राजद के जुझारू संघर्षशील नेता समरेंद्र कुणाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के तौर पर प्रदेश महासचिव का पद पर मनोनित किया है। हालांकि श्री कुणाल पहले भी प्रदेश महासचिव पद ही थें उन्हें दोबारा यह पद मिला है।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव का दिल्ली से पटना लौटने के बाद प्रदेश नेतृत्व का अंतिम रूप दे दिया गया है।समरेंद्र कुणाल को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर राजद जिला अध्यक्षा सह जिला परिषद उपाध्यक्षा श्रीमती इशरत परवीन एवं प्रधान महासचिव बिनोद साह ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस अवसर पर श्री कुणाल ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम के प्रति आभार प्रकट किया।उन्होने कहा कि जिम्मेदारी की कसौटी पर खरा उतरना बहुत बड़ी चुनौती है पूर्व में पूरा किए गए कर्तव्य का प्रतिफल है कि मुझे दूसरी बार प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्होने कहा कि सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं को राजद में सम्मान दिया जाता है उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का ए टू जेड का फार्मूला बिहार में सुपरहिट हो गया है। गरीब वंचित शोषित दलित अल्पसंख्यक पिछड़ा अतिपिछड़ा समाज के साथ साथ गरीब सवर्ण समाज को राजद के प्लेटफार्म पर लाने के लिए मुहिम चलाएंगे।

Previous post अग्नि पीड़ितों को राहत कीट का किया गया वितरण ।
Next post जानकी महोत्सव के अवसर पर 108 महिलाओं को किया गया सम्मानित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial