एसडीएम ने पोषण पुनर्वास केन्द्र का किया निरीक्षण ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कुपोषण के शिकार बच्चों को पूरक पोषाहार उपलब्ध कराने तथा इनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अनुमंडल अस्पताल मनिहारी में पोषण पुर्नवास केन्द्र चलाये जा रहे हैं। मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जन-जागरूकता के आभाव में इस महत्वाकांक्षी योजना से लक्षित समूह वंचित रह जा रहे हैं। इस केन्द्र के माध्यम से कुपोषण के शिकार बच्चों के मानसिक ,शारिरिक विकास के लिए पुरक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराये जाते हैं। इस केन्द्र में कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की बेहतर देख-रेख की जाती है। खानपान सलाहकार द्वारा सुझाये गये पौष्टिक आहार निर्धारित मानकों के अनुरूप दिये जाते हैं।बच्चे के साथ केन्द्र में माताओं के भी रुकने व भोजन की व्यवस्था है।साथ ही निर्धारित सरकारी दर पर प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। एसडीएम ने बताया कि मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचलों के कुपोषण के शिकार बच्चों की ईलाज में यह केन्द्र महत्वपूर्ण है।आमजन से इसका लाभ लेने की अपील की।एसडीएम ने केन्द्र सहित अनुमंडलीय अस्पताल के वार्डों का भी घूमकर निरीक्षण किया। मरीजों से मिलकर मिलनेवाली सुविधाओं की जानकारी ली। चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जीविका दीदीयों से भी एन आरसी में कुपोषित बच्चों को भेजने की अपील की।बैठक में बीडीओ रणधीर कुमार, अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ० ब्रजेश नंदन, पीएचसी प्रभारी डॉ० इमरान आलम, अस्पताल प्रबंधक खुश्बू कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता मिंकी, प्रधान लिपिक अमित कुमार, अमदाबाद प्रखंड की सीडीपीओ, स्वास्थ्य प्रबंधक, पिरामल फाउंडेशन के यशराज सहित प्रशिक्षण प्राप्तकर रही नर्सों ने भाग लिया।स्वास्थ्य कर्मियों को स्वच्छता की शपथ अस्पताल प्रबंधक खुश्बू ने दिलायी।
