July 20, 2026

कटिहार रेलवे स्टेशन पर बना सेल्फी प्वाइंट।

Read Time:2 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय रेलवे देश भर में रेलवे स्टेशनों को सजाने और उनका लुक बदलने के लिए कई प्रयास कर रहा है। रेलवे में मुसाफिरों को यात्रा का बेहतर अनुभव देने के लिए रेल प्रशासन द्वारा ये प्रयास कर रही है। इसी दिशा में रेलवे ने कटिहार रेलमंडल में भी कटिहार सहित अन्य रेलवे स्टेशनो पर एक खास नया सेल्फी प्वाइंट बनाया है। कटिहार रेलमंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ कुमार मिश्रा ने बताया कि कटिहार रेल मंडल में कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी में नया सैल्फी प्वाइंट बनाया गया है जो अब यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अभी फिहलाल कटिहार डिवीजन के तीन स्टेशनों पर सेल्फी प्वाइंट लगा है और।धीरे धीरे अन्य स्टेशनों पर भी रेल प्रशासन द्वारा सेल्फी प्वाइंट लगाया जाएगा। वही कटिहार स्टेशन के मुख्य गेट के पास स्थित सेल्फी प्वाइंट में कोरोना काल में योगा और वैक्सीन के सहयोग से नए भारत के निर्माण , एनजेपी में चंद्रयान 3 और सिलीगुड़ी में सशक्त भारत सेल्फी प्वाइंट में दर्शाया गया है। जिसमे दिन भर यात्री स्टेशन पर यहां अकेले या अपने परिजनों के साथ सेल्फी लेते देखे जा सकते हैं। अब सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक क्रेज बन चुका है। इसमें युवा, जवान, बुजुर्गों में सेल्फी के प्रति रुझान दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। खासकर पर्यटक पल-पल की सेल्फी लेकर अपडेट करते हैं।सेल्फी के क्रेज को देखते हुए जंक्शन रेलवे स्टेशन की मुख्य एंट्री सेल्फी प्वाइंट बन गया है। इसके पूर्व कटिहार जंक्शन की मुख्य एंट्री का सुंदरीकरण रेलवे कर चुकी है। वही यात्रियों के राहत के लिए एक विशेष बड़ा पंखा और रेल परिसर में लगा आई लव कटिहार भी लोगो का आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।

Previous post भोला राय के नाम पर एक सभागार का हुआ उद्घाटन ।
Next post आर्म्स एक्ट में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial