October 14, 2026

नाव हादसे के दो दिन बाद भी नहीं हो सका सात लापता की खोज चिंता का विषय

Read Time:2 Minute, 53 Second

मनिहारी और अमदाबाद में स्थाई रूप से हो एनडीआरएफ टीम की व्यवस्था – सुनील कुमार यादव

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के अमदाबाद के गोलाघाट में बीते 19 जनवरी को गंगा में हुए नाव हादसे के बाद अभी भी सात लोग लापता हैं जिसको लेकर एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया जबकि मौजूद एसडीआरफ के पदाधिकारी से भी मिलकर जल्द से जल्द लापता सात लोगों को ढूंढने पर चर्चा किया। इसके पश्चात कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने इस नाव हादसा में मृतक के परिजनों से मिलकर आर्थिक मदद किया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने इस घटना को लेकर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना में मृतक के परिजनों के साथ हम और हमारी पूरी पार्टी साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों के साथ-साथ इस नाव हादसे के शिकार जिनका इलाज चल रहा है उन्हें भी मदद की जरूरत है इसलिए जिला प्रशासन और बिहार सरकार से हम मांग करते हैं कि इस हादसे के शिकार जिनका इलाज चल रहा है। उन्हें भी सहयोग किया जाए। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि हम सरकार और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि मनिहारी और अमदाबाद में स्थाई रूप से एनडीआरएफ टीम को तैनात किया जाए जिससे इस तरह की घटना होते ही लोगों को बचाया जा सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने मांग किया कि इस घटना में कई लोगों के जान बचाने वाले होनहार युवक गब्बर को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाए। मौके पर सउद आलम, अब्दुल मन्नान,मिलन यादव, मोहम्मद साजिद,नलीन सिन्हा, दशरथ सिंह,मनमोहन यादव, राहुल यादव, युधिष्ठिर मंडल सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Previous post जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया विशिष्ट दस्तावेज़ के साथ बने सरल: भुवन
Next post बेहतर संरक्षा के लिए पू. सी. रेलवे द्वारा अवसंरचना के सेहत की निरंतर निगरानी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial