28.875 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अमदाबाद थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जहां गोबरा घाट के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। अपर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपालपुर निवासी 24 वर्षीय लखींद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब लाकर क्षेत्र में खपाने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न ब्रांड की कुल 28.875 लीटर शराब बरामद की। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक ग्लैमर बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का मेडिकल जांच कराया गया और उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य जवान भी शामिल रहे।
More Stories
10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया-स्थानीय विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष
प्रवीण कुमार,कदवा (कटिहार)। प्रखंड के सनौली स्थित 10+2 आर.एन.डी.भी. उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक...
आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष बैठक आयोजित -6 अप्रैल से विद्यालय का संचालन 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किया जाएगा : शोभा देवी
प्रवीण कुमार, कदवा (कटिहार) आनंदी मध्य विद्यालय कदवा में प्रधानाध्यापिका शोभा देवी ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ विशेष बैठक...
विभिन्न मांगों को लेकर नागरिक संघर्ष समिति का मनिहारी अनुमंडल कार्यालय पर धरना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष...
नाव परिचालन बंद होने से यात्री बेहाल, परवाना मिलने के बाद ही होगी सेवा बहाल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी गंगाघाट पर नाव परिचालन बंद रहने से पार उतरने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का...
माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में सम्मान समारोह आयोजित
(प्रवीण कुमार|कटिहार) माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय पथरवार में शनिवार को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित...
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
