July 22, 2026

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण ।

Read Time:2 Minute, 17 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में मंगलवार को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी पहुंच एनसीडी तहत चल रहे कार्यों की निरीक्षण कर समीक्षा की। समीक्षा दौरान राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने पीएचसी प्रभारी को कार्य के सफल संचालन को लेकर कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, रूरल हेल्थ प्रोग्राम, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम व नशा मुक्ति कार्यक्रम तहत चल रहे सभी कार्यों की भौतिक समीक्षा की गई। बताया कार्य संपादन किस प्रकार हो रहा है, लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं आदि बिंदुओं पर बारीकी से जांच की गई। साथ ही राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने मौजूद पीएचसी प्रभारी डॉक्टर आरसी ठाकुर को कार्यक्रम के सही संचालन हेतु निर्देशित करते हुए बताया कि एनसीडी के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ आम जनों को समय पर मिले इसको देखते हुए कार्य करने की जरूरत है। मौके पर स्वास्थ्य केंद्र में संबंधित कार्यों की भौतिक स्थिति को देखते हुए कार्यों में और ज्यादा सुधार लाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। इस अवसर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डा आर सुमन, मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डा प्रणव कुमार, पीएचसी प्रभारी डा आरसी ठाकुर, दंत चिकित्सक डा सुधा कुमारी व रवि कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मीगण आदि मौजूद रहें।

Previous post अचानक बदले मौसम से उड़े घरों के टीन, कई इलाकों में हुई तेज बारिश
Next post महागठबंधन के कार्यकर्ता बैठेगें महाधरना में तैयारी जोरों पर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial