October 6, 2026

कौहरे और ट्रैफिक से लेट हुई छात्राएं, परीक्षा केंद्र ने नहीं दी एंट्री

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी (कटिहार): मनिहारी में इंटरमीडिएट परीक्षा देने पहुंची कई छात्राओं को कन्या मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुछ मिनट की देरी के कारण परीक्षा देने से वंचित कर दिया गया। घने कुहासे और ट्रैफिक के चलते छात्राएं समय पर नहीं पहुंच सकीं, लेकिन परीक्षा केंद्र के सख्त नियमों के कारण उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।वहीं परिजनों ने प्रशासन पर नाराजगी जताई और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। परीक्षा केंद्र अधीक्षक मुकेश चौरसिया ने बताया कि परीक्षा नियमावली के तहत 9:00 बजे के बाद एंट्री प्रतिबंधित है। इस घटना ने परीक्षा प्रणाली की कठोरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Previous post भूमि विवाद संबंधित जनता दरबार में समस्याओं कि हुई सुनवाई तीन मामले में हुए नोटिस – सिओ अनुपम।
Next post दिलावरपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial