April 6, 2026

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बने तारिक अनवर ।

Read Time:2 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

्कांग्रेस पार्टी के पुनः राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बनने के बाद पहली बार पहुंचे तारिक अनवर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थको में काफी हर्ष उल्लास ।फूलमाला और बुके देकर अपने नेता का किया भव्य स्वागत । मौके पर मीडिया से रु बरु हो कहा ,राष्ट्रीय कार्यकारणी में सामिल के लिए सोनिया जी और खड़गे जी का शुक्र गुजार हूं,बिहार में कांग्रेस की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाने के लिए प्रदेश कमिटी की कोशिश जारी है ,मैं भी उस दिशा में कार्य कर रहा हूं।देश की जनता परिवर्तन के पक्ष में अपना मन बना लिया है।नकली राष्ट्रभक्त का चोला ओढ़े,मेरी माटी मेरा देश का नारा हाश्यप्रद है ,इतिहास गवाह है आजादी के लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका नगण्य थी ,महंगाई बेरोजगारी और छलावा देश से छिपी नहीं है ।स्टेशन के बाहर मोटर सायकिल और गाड़ियों का काफिला जुलूस के रूप में पहुंचा सद्भावना भवन । राहुल गांधी जिंदाबाद,मल्लिका अर्जुन खड़गे जिंदाबाद ,तारिक अनवर जिंदाबाद ,कटिहार की जनता जिंदाबाद ,कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारों से गूंजा कटिहार शहर ।मौके पर उपस्थित ,अध्यक्ष सुनील यादव ,पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद ,पूर्व विधायक सुनीता देवी,दिलीप विश्वास ,संजय सिंह , बी के ठाकुर ,आफताब आलम, कंचन दास ,नगीना यादव,अल्तमस दीवान,प्रह्लाद गुप्ता ,फिरोज कुरेशी ,पंकज तमाकुवाला ,शंकर साह,सऊद आलम , , मीनाक्षी स्वेता,आम्रपाली यादव , राजेश रंजन मिश्रा,संजय सिंह पुतुल,आनंद सिंह,आनंद सिंह ,मेजर जमाल ,अवधेश मंडल युवा अध्यक्ष साहिल कुमार मन्नी, मो .इस्तियाक आलम,आदिल परवेज रियाज ,सुभाष यादव,नीरज पोद्दार ,मो मासूम,मो आलमगीर मसूद ,राजीव गिरी।

Previous post चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग में इस विद्यालय का भी है योगदान — डीएम
Next post मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial