April 5, 2026

टाटा स्टील ने 14 किन्नरों को सौंपा नियुक्ति पत्र सभी कंपनी में करेंगे काम।

Read Time:1 Minute, 21 Second

बड़ी और सुखद खबर जमशेदपुर से है, टाटा स्टील ने ट्रांसजेंडर यानी किन्नर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल की है। कंपनी ने गुरुवार को एक साथ 14 किन्नरों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। इन्हें झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत वेस्ट बोकारो डिवीजन में हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर के रूप में स्थपित किया जाएगा। संभवत टाटा स्टील देश की पहली कॉर्पोरेट कंपनी है जिसने एक साथ इतनी संख्या में ट्रांसजेंडर को नौकरी दी है। इन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में टाटा स्टील के रॉ मैटेरियल्स डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामन ने कहा कि टाटा स्टील मानव मात्र की समानता, विशिष्टता और विविधता में पूर्ण विश्वास रखती है ।आज के यह दिन समावेशी विकास की हमारी यात्रा में एक और मील का पत्थर है।

Previous post बिहार के मुजफ्फरपुर में बहु ने सास को पटककर पिलाया जहर, जाने पुरे मामला
Next post लखनऊ_ चोरों किया कारनामा , रास्ते से फाइटर जेट मिराज का पहिया किया चोरी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial