हसनगंज में राजमिस्त्री दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में 10 दिवसीय सुरक्षित बनाए हर गांव, हर शहर सीखो आपदा रोधी निर्माण के नए हुनर विषय पर राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षक ओम प्रकाश कुमार द्वारा राज मिस्त्रियों को आपदा रोधी निर्माण तकनीक की जानकारी दी जा रही है। मौके पर अंचल अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने उपस्थिति सभी राज मिस्त्री को आपदा रोधी भवन निर्माण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। राजमिस्त्री को इस प्रमाण पत्र से अन्य प्रदेशों में उन्हें आसानी से बेहरीन काम मिल पाएगा। प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने वाले भवनों के निर्माण की आधुनिक तकनीक सिखाई जा रही है, ताकि गांव और शहर में मजबूत एवं सुरक्षित मकान बनाए जा सकें। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय राज मिस्त्रियों को आपदा रोधी निर्माण की नई तकनीकों से प्रशिक्षित कर सुरक्षित आवास निर्माण को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षक ओम प्रकाश कुमार ने कहा कि राज मिस्त्री को 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है। प्रशिक्षक प्राप्त कर लेने के बाद इन्हें रोजगार मिल जाएगा। बाहर के प्रदेशों में अगर प्रमाण पत्र दिखाएंगे तो उन्हें मिस्त्री लेवल में रखा जाएगा। भविष्य में अगर बिहार सरकार द्वारा कोई रोजगार आएगा तो पहले इन्हें लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद 7 हजार रुपए और एक हजार के औजार भी दिया जाएगा। दस दिनों तक खाने पीने की भी प्रबंध किया गया है। इस तरह से प्रशिक्षण के दौरान सभी नियामों को सीखना है। उन्होंने कहा कि चार छंटे का क्लास है और चार घंटे का प्रैक्टिकल है। ईट, बालू गिट्टी और पानी की मिलावट की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
