October 6, 2026

मनिहारी बाजार में सांडों का आतंक, सब्जी मंडी से लेकर अलाव तक कब्जा

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी ( रतन कुमार ओझा)

मनिहारी बाजार में सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अंबेडकर चौक से लेकर स्टेशन के पीछे सब्जी मंडी तक सांडों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले दिनों सांडों के हमले में कई लोग घायल हुए, जिनमें से दो व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई।सांड सब्जी मंडी में न केवल लोगों को घायल कर रहे हैं, बल्कि उनके थैलों से सब्जियां छीनकर खा रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि सड़क किनारे अलाव ताप रहे लोगों को भी तीन सांडों ने खदेड़ दिया और खुद अलाव तापने लगे।स्थानीय लोग प्रशासन से इस समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Previous post प्रमंडलीय नृत्य नाटक एवं संगीत प्रतियोगिता 2024 का आयोजन
Next post पांच कांडों में जप्त 445 लीटर विदेशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial