71 वॉ बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल क्षेत्रिय लीग मैच का हुआ समापन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जिला फुटबाल संघ कटिहार के द्वारा आयोजित 71 वॉ बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबाल क्षेत्रिय लीग मैच का समापन मंगलवार को स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में हो गया। जिसमे पूर्णिया जिला की टीम लीग चैंपियन बनी। वही मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के याद में संघ द्वारा कटिहार और पूर्णिया के बीच एक दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें दोनों टीम बराबरी में रही और मैच ड्रॉ हो गया। बाद में मुख्य अतिथि और संघ द्वारा लीग चैंपियन टीम पूर्णिया को विजेता और कटिहार की टीम को रनर उपविजेता घोषित कर दिया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी विजेता और रनर सहित पूर्व में विजई रहे टीम को मुख्य अतिथि और जिला फुटबॉल संघ के अधिकारियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मीडिया प्रभारी यशस्वी कुमार अग्रवाल ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर विजताओ सहित कई अन्य लोगो को भी जिला फुटबॉल संघ द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमे रजनीश पांडे, विशाल कुमार, संजय कुमार, सुभाषिस, विनोद कुमार, सिकंदर कुमार, राजा उर्फ सुभम , मनु टुड्डू, मुकेश वेशर, तल्लु शोरेन, महेंद्र सोरेन, संजय टुड्डू, गोपाल कुमार, अमर कुमार, कंचन केशरी सहित कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री तरकीशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल,पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राम प्रकाश महतो, बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज राय, डिप्टी मेयर मंजूर खान, चंद्र भूषण ठाकुर , जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरोड़िया सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
